दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव की छात्रा रहस्यमय परिस्थिति में कॉलेज से घर जाते हुए लापता हो गई। तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लगा। छात्रा के भाई ने कोतवाली में लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय बीए की छात्रा परिवार के साथ रहती है । वह 7 अक्टूबर को रोजमर्रा की तरह कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए गई थी। जब वह कॉलेज से पढ़ाई कर वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद छात्रा के भाई ने लापता होने की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई है।