फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्र को घर से अगुवा कर हत्या का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्र का अपहरण, पुरानी रंजिश में हत्या की कोशिश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


रबूपुरा/यमुना सिटी। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र को घर से अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिजन का आरोप है कि चार से पांच बदमाशों ने छात्र की हत्या करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस ने उसकी जान बचा ली। यह वारदात पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए की गई थी।
करौलियान कस्बा निवासी छात्र के पिता ने बताया कि वे खेती किसानी करते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो लड़के हैं। उनका एक लड़का 17 वर्ष का है, जो क्षेत्र के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। 12 नवंबर की रात करीब 7 बजे अंबेडकर नगर निवासी सुमित, दीपक, प्रवीण और कार्तिक उसके घर में घुस गए। उन्होंने छात्र के साथ गाली-गलौज की और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर मेहंदीपुर के जंगल की ओर ले गए। परिजन को जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया और तलाश शुरू की। रात करीब 11:30 बजे परिजन, ग्रामीण और पुलिस अंबेडकर नगर के जंगलों में पहुंचे। वहां आरोपियों की गाड़ी मिली और सभी आरोपी तथा पीड़ित गाड़ी में मौजूद थे। ग्रामीणों की भीड़ देखकर एक आरोपी फरार हो गया, जबकि तीन को मौके पर ही दबोच लिया गया। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानलेवा हमला और लूट : छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। उन्होंने उसके गले में फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की। परिजन और पुलिस के समय पर पहुंचने से उसके लड़के की जान बच गई। आरोपियों ने अपहरण के दौरान किशोर की चेन और मोबाइल फोन भी छीन लिया।
विज्ञापन

अनिकेत हत्याकांड से संबंध : पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला अनिकेत हत्याकांड से जुड़ा है। करीब एक वर्ष पहले 15 अक्तूबर 2025 को अंबेडकर नगर निवासी 17 वर्षीय अनिकेत की हत्या हुई थी। दावा है कि अनिकेत के हत्यारों ने पीड़ित नाबालिग के परिजन के मोबाइल फोन से ही अनिकेत को फोन किया था। अनिकेत और पीड़ित किशोर एक ही स्कूल में पढ़ते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें