फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्माणाधीन टावर के बेसमेंट में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ला रेसिडेंशिया सोसाइटी में शनिवार शाम करीब चार बजे एक निर्माणाधीन टावर के बेसमेंट में आग लग गई। बेसमेंट में पड़े कूड़े और प्लास्टिक के पाइपों में आग लगने से भारी धुंआ उठने लगा। धुएं ने पूरी सोसाइटी और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें