फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों को ठगने के मामले में आरोपी को जमानत

सार

ग्रेटर नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर घोटाले के मुख्य आरोपी विनोद लखेरा को सत्र अदालत ने जमानत दी है। अदालत ने कहा कि उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य या पीड़ित की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने के आरोप में जेल में बंद विनोद लखेरा को जमानत दी है। न्यायाधीश ने आदेश देते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया ऐसा कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है। जिससे यह साबित हो सके कि उसने किसी पीड़ित से धोखाधड़ी की हो।
विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार थाना सेक्टर-58 पुलिस ने 17 नवंबर 2021 को बी ब्लॉक 12वीं मंजिल स्थित एक दफ्तर पर छापा मारकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप था कि वहां से चलाए जा रहे कॉल सेंटर में अमेरिकी नागरिकों को कॉल कर ड्रग कार्टेल्स में फंसाने की धमकी देकर सोशल सिक्योरिटी के नाम पर गूगल गिफ्ट कार्ड हड़पते थे। इन गिफ्ट कार्डों को ऑनलाइन साइट के जरिए भारतीय मुद्रा में बदलकर खाते में ट्रांसफर कराया जाता था। मौके से पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए थे। विनोद लखेरा की ओर से अधिवक्ता ने अदालत में तर्क दिया कि न तो कोई जाली दस्तावेज बरामद हुआ और न ही किसी पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। पूरा मामला पुलिस अधिकारियों की गवाही पर आधारित है, जबकि स्वतंत्र गवाह नहीं हैं। अदालत ने दलील सुनने के बाद आरोपी को जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें