फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सात साल की लीज पर दी गई कमर्शियल यूनिट से सामान गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-75 की कमर्शियल यूनिट से फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब होने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो की एक कमर्शियल यूनिट से फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत अन्य सामान गायब होने का आरोप लगा है। यूनिट मालिक की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने किरायेदार फर्म और उसके पार्टनरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मालिक ने बकाया किराया मांगने और कानूनी नोटिस भेजने के बाद यूनिट पर पहुंचने पर सामान गायब पाया।
प्रशांत कुमार गुप्ता, जो सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में एक कमर्शियल यूनिट के मालिक हैं। उन्होंने 13 फरवरी 2025 को यह यूनिट मेसर्स एमेनिटी टेवर्न एलएलपी को सात साल के लिए किराये पर दी थी। लीज एक फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2032 तक के लिए थी। शिकायत के अनुसार, यूनिट सौंपते समय फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान भी किरायेदार को इस्तेमाल के लिए दिए गए थे। किरायेदार फर्म 30 हजार रुपये मासिक किराये का भुगतान करने में लगातार चूक कर रही थी। इस पर मालिक ने आठ दिसंबर 2025 को कानूनी नोटिस भेजा था। ईमेल के जरिये बकाया भुगतान को लेकर बातचीत हुई, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। आठ सितंबर 2026 को अंतिम नोटिस भेजकर बकाया चुकाने को कहा गया था।
विज्ञापन

सामान गायब होने का खुलासा : शिकायतकर्ता के अनुसार, पांच नवंबर 2026 को यूनिट पर पहुंचने पर किरायेदार वहां नहीं मिले। यूनिट के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान गायब था। आरोपी पार्टनर शशांक सिंह ने रखरखाव कार्य के चलते सामान हटाने की बात कही। लेकिन उन्होंने सामान कहां रखा गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी। गायब सामान में डबल बेड, सोफा, स्टडी टेबल, डाइनिंग टेबल, एसी, रेफ्रिजरेटर, एलईडी टीवी और किचन के उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन

एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि यूनिट मालिक की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें