फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ निवासियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा एक ​स्थित इंजीनियर पार्क सोसाइटी के गेट के पास ग्रीन बेल्ट पर किया
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा-1 स्थित इंजीनियर पार्क सोसाइटी के निवासियों ने अवैध निर्माण व अतिक्रमण के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि सोसाइटी के मेन गेट पर नियमों की अवहेलना करके लगभग 23 फुट तक अवैध रूप से दीवार का निर्माण कर लिया है। वहां हर समय सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की ओर स्थित पूरी ग्रीन बेल्ट पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि हरित क्षेत्र को नष्ट करके वहां टाइलें बिछा दी गई हैं। लोहे की रॉड लगाकर उन्हें वेल्डिंग के माध्यम से स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इससे ग्रीन बेल्ट का मूल स्वरूप पूरी तरह समाप्त हो गया है और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। निवासियों ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, अभिभावकों व निवासियों को खतरे का सामना करना पड़ रहा है। खुले में घूमने वाले पशु इन लोहे की रॉडों में फंस जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें