फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई के नाम पर खानापूर्ति, नाले का कचरा बना लोगों के लिए मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा । ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी में तीन सप्ताह पहले कराई गई नाले की सफाई अब स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सफाई के बाद निकाला गया कूड़ा नाले के किनारे ही छोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्र में गंदगी और बदबू फैल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई करते समय नाले से बड़ी मात्रा में कचरा निकाला गया था, लेकिन उसे उठाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसकी वजह से कूड़ा वहीं जमा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी प्रभाकर सिंह ने कहा कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश से पहले नाले की उचित सफाई नहीं हुई तो नाला जाम हो जाएगा, जिससे जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कूड़ा हटाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें