यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी में सोमवार देर रात कुछ युवकों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया और सुरक्षा कर्मियों से बदसलूकी की। कार से टक्कर मारकर उन्होंने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। सोसाइटी के सुरक्षा इंचार्ज ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सोसाइटी के सुरक्षा अधिकारी एसके सिसौदिया ने बताया कि कुछ युवकों ने शराब पीकर कर्मचारियों से अभद्रता की। ब्यूरो