फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कभी बाइक से पीछा, कभी अभद्र इशारे… पड़ोसी के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-10 महिला ने लगाए गंभीर आरोप, इकोटेक-3 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-10 की सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी पर पीछा करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने महिला की तहरीर पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 निवासी महिला का आरोप है कि सोसाइटी में रहने वाला हर्षित कोया उन्हें परेशान करता है। दोनों के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उनके बेटे को स्कूल में प्रथम स्थान मिला और उन्हें बेस्ट मदर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद से आरोपी उनसे द्वेष रखने लगा। इससे पहले आरोपी ने उन पर अपना प्लॉट खरीदने का दबाव डाला था। मना करने पर वह आते-जाते समय बाइक से उनके आसपास चक्कर लगाने लगा था। वह सिगरेट का धुआं उनकी तरफ छोड़ता और पीछा करता था। आरोपी देखकर अभद्र इशारे और भाषा का प्रयोग करता था। आरोपी उनके बच्चे को स्कूल से निकलवा दिया। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले की आईडी पलविंदर यादव के नाम से दिखी। आरोप है कि कॉल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।1. बेटे की कामयाबी, मां के लिए बनी मुसीबत!
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें