फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ''दो बूंद जिंदगी की'' अभियान में चूक, कई सेक्टरों में नहीं पहुंचीं टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

-रविवार से इंतजार कर रहे सेक्टरवासी
-स्वास्थ्य विभाग के पास है हर घर पोलियो पिलाने की जिम्मेदारी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में रविवार से शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान के बीच कई सेक्टरों में अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी है। सेक्टरवासियों का कहना है कि अभियान शुरू होने के बाद भी उनके क्षेत्रों में बच्चों को पोलियो की खुराक नहीं पिलाई गई, जिससे अभियान की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।

बता दें, अभी तक सेक्टर-62, सेक्टर-82 उद्योग विहार, सेक्टर-51, सेक्टर-144, सेक्टर-141 और सेक्टर-135 समेत कई इलाकों में मंगलवार तक भी पोलियो टीम नहीं पहुंची। लोगों का कहना है कि वे अपने घरों पर टीम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी स्वास्थ्यकर्मी ने दस्तक नहीं दी। इससे छोटे बच्चों के अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। निवासियों का कहना है कि सरकार हर बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का दावा करती है, लेकिन यदि टीमें ही समय पर घर-घर नहीं पहुंचेंगी तो कई बच्चे खुराक लेने से वंचित रह सकते हैं। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि उन्हें अभियान की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से की शिकायत : जिन सेक्टरों में अभी तक टीम नहीं पहुंची है, वहां के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द सर्वे कर घर-घर दवा पिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि अभियान की सफलता तभी संभव है, जब हर बच्चे तक समय पर पोलियो की खुराक पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी क्षेत्र में टीम नहीं पहुंची है तो वहां जल्द टीम भेजकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

हमारे सेक्टर में अभी तक पोलियो की टीम नहीं पहुंची है, जबकि रविवार से उनके आने का इंतजार किया जा रहा था। -गोपाल शर्मा, सेक्टर 62
हमारे सेक्टर के निवासी भी इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लेटलतीफी की जा रही है। -वीरेंद्र सिंह नेगी, सेक्टर 53
हमने पोलियो की टीम अपने सेक्टर में भेजने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। -मयंक चौहान, सेक्टर 82, उद्योग विहार
रविवार से शुरू हुए अभियान के बाद लगा कि टीम आएगी, ग्रुप पर मैसेज भी डाल दिया था, लोग आ गए, लेकिन टीम नहीं आई। -अनीता, सेक्टर 36





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें