फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह महीने बाद भी नहीं बदली जर्जर पानी की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर अल्फा,बीटा व डेल्टा में बदली जानी थी लाइनें - छह सेक्टरों में करीब दो लाख से अधिक आबादी कर रही निवास
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के छह सेक्टरों में रहने वाली दो लाख की आबादी दूषित पानी पीने को मजबूर है। छह महीने पहले सेक्टर डेल्टा एक में सीवर का गंदा पानी आने से करीब 20 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। मामला बढ़ने के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने पानी की जर्जर लाइन को बदलने का भरोसा निवासियों को दिया था,लेकिन आरोप है कि अब तक किसी भी सेक्टर में लाइन को बदला नहीं गया है।

निवासियों ने बताया कि सेक्टरों की पाइपलाइन करीब 22 से 25 वर्ष पुरानी हो चुकी है और कई स्थानों पर जर्जर होने के कारण रिसाव हो रहा है। बरसात के मौसम में सीवर और पेयजल लाइन के बीच रिसाव की आशंका और बढ़ जाती है, जिससे दूषित पानी की आपूर्ति फिर शुरू हो सकती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पाइपलाइन नहीं बदली गई तो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। निवासियों ने बताया कि जनवरी में कई घरों में नलों से बदबूदार और गंदा पानी आने की शिकायतें मिली थीं। जांच में यह पुष्टि हुई थी कि पेयजल लाइन में सीवर का पानी मिल रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर डेल्टा-1 समेत छह सेक्टरों की पुरानी पानी की लाइन बदलने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन






जनवरी में गंदा पानी आने से कई लोग बीमार पड़ गए थे। उस समय अधिकारियों ने जल्द पाइपलाइन बदलने का भरोसा दिया था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। - दीपक भाटी,सेक्टर डेल्टा एक


बरसात के मौसम में फिर वही स्थिति बनने का डर है। पुरानी पाइपलाइन से सीवर का पानी मिलने की आशंका बनी रहती है। प्राधिकरण को जल्द नई लाइन बिछानी चाहिए। - आलोक नागर,सेक्टर डेल्टा-2

कई बार प्राधिकरण और जल विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी है। आश्वासन तो मिला, लेकिन अभी तक पाइपलाइन बदलने का काम शुरू नहीं हुआ। - प्रमोद भाटी,आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डेल्टा-1
विज्ञापन


सेक्टरों में महीने में दस बार से अधिक गंदे पानी की ही सप्लाई होती है, लेकिन अब तक कोई कदम ही नहीं उठाएं जा रहे हैं। - संजय कसाना आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अल्फा -2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें