फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो पीजी से युवकों के लैपटॉप-मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-66 ममूरा व सेक्टर-68 स्थित पीजी से युवकों के लैपटॉप व मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने फेज-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ममूरा स्थित पीजी निवासी सौरभ उपाध्याय ने दी गई शिकायत में बताया है कि 15 जून की सुबह वह घूमने गए थे। कमरे पर दोस्त ऋषभ शर्मा और सौरभ नारायण सोए हुए थे। सुबह 6:30 बजे वापस लौटे तो कमरे से दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और दस्तावेज चोरी हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने पीजी संचालक से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने को कहा तेा पता चला कि वह लंबे समय से खराब हैं। वहीं सेक्टर-68 स्थित पीजी से चोरी की शिकायत एसाई रेवनाथ निहार ने दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 जून की शाम पांच बजे वह कार्यालय से पीजी पर लौटे थे। 13 जून की सुबह जब उठे तो कमरे से लैपटॉप और चार्जर गायब था। एडीसीपी सेंट्रल स्वतंत्र सिंह ने बताया कि दोनों ही प्राथमिकी पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें