फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुख्य सड़क पर गड्ढों का जाल, हर सफर बना जोखिम भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-जू से डाढ़ा गोलचक्कर तक सड़क की हालत है खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सफर की राहें जब जख्मों से भर जाएं, तो मंजिल से पहले मुश्किलें मिल जाती हैं। सेक्टर-जू से डाढ़ा गोलचक्कर तक जाने वाली मुख्य सड़क भी इन दिनों कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रही है। डामर की चादर पर उभरे गड्ढे न सिर्फ वाहनों की रफ्तार रोक रहे हैं, बल्कि हर गुजरने वाले के मन में हादसे का डर भी बो रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोजना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि बारिश के समय गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में कर्मचारी, स्थानीय निवासी और अन्य वाहन गुजरते हैं। गड्ढों की वजह से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार वाहन गड्ढों में उतर जाते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कर गड्ढों को भरवाया जाए, जिससे लोगों को सुरक्षित और अच्छी सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन



- सड़क पर बने गड्ढों की वजह से वाहन चलाने में दिक्कत होती है। कई बार गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे हादशा होने का खतरा रहता है। -हरकेश सिंह

- इस रास्ते से रोज काफी लोग आते-जाते हैं। गड्ढों की वजह से हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर काफी बड़े गड्ढे हैं। -अजय कुमार वर्मा

- गड्ढों के कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। सड़क की स्थिति जल्द सुधारी जानी चाहिए। इससे लोगों को राहत मिलेगी। -कर्मवीर सिंह भाटी

- सड़क की जल्द मरम्मत होनी चाहिए, जिससे लोगों को सुरक्षित और बिना परेशानी के आवागमन की सुविधा मिल सके। -शेरपाल सिंह






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें