फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमबीए छात्रा की आत्महत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रा के आरओबी से कूदकर आत्महत्या के प्रयास मामले में हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन

- बरेली में हुई घटना के बाद नोएडा हुआ था केस ट्रांसफर, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी के दौरान युवकों से परेशान होकर एमबीए छात्रा ने बरेली में आरओबी से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बरेली जीआरपी ने इस केस को नोएडा ट्रांसफर किया था। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष शर्मा, सौरभ उपाध्याय और अभिनव उपाध्याय के रूप में हुई है। सौरभ और अभिनव आपस में सगे भाई हैं। तीनों को सेक्टर-57 सर्विस रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता बदायूं की रहने वाली है और बरेली के एक कॉलेज में एमबीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह पिछले कुछ महीनों से नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि नौकरी के दौरान उसकी दोस्ती सहकर्मी आयुष शर्मा से हुई थी। बाद में आयुष ने अपने परिचित सौरभ और अभिनव से भी उसका परिचय कराया। परिजनों का आरोप है कि कुछ समय बाद तीनों युवकों का व्यवहार बदल गया और उन्होंने छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवती पर अनुचित संबंध बनाने का दबाव बनाया गया और उसके फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी गई। लगातार प्रताडऩा से परेशान छात्रा ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। वहीं 29 मई को बरेली में परीक्षा देने कॉलेज पहुंची छात्रा को आरोपियों के लगातार फोन आने लगे। मानसिक तनाव में वह भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पहुंची और रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी थी। घटना के बाद जीआरपी ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें