फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 33 केवी से विद्युत सप्लाई जोड़नेंकी मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवी से विद्युत सप्लाई जोड़नेंकी मांग, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी तहसील के पाली गांव के ग्रामीणों ने 400 केवी उपकेंद्र में बने 33 हजार केवी बिजलीघर से सप्लाई देने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि बिजलीघर की स्थापना के दौरान उनको 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया था। जिसको आज तक पूरा नहीं किया है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन चलाया जाएगा। एनपीसीएल की बिजली की सप्लाई को रोक दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बिजली आपूर्ति के लिए 33 केवी उपकेंद्र भी बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक पाली गांव को वहां से बिजली सप्लाई नहीं दी गई है। चार ट्रांसफार्मर खराब हैं। शिकायत के बाद भी एनपीसीएल के अधिकारी ठीक करने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर 15 दिन में सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें