फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दाम बढ़ने की अफवाह के बीच फ्यूल पंप पर लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


- बीते समय भी ऐसे ही बने थे हालात, देर शाम से लगने लगी भीड़

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की अफवाह के बीच फ्यूल पंपों पर भीड़ लगने लगी है। शुक्रवार देर शाम को अफवाह फैली तो छोटे से लेकर बड़े वाहनों की कतार लग गईं। वाहन के टैंक फुल कराने की होड़ में रात तक लोग पेट्रोल पंप पर खड़े रहे।
विज्ञापन

पश्चिमी एशिया देशों के बीच हुई जंग के दौरान ईंधन के दाम में इजाफा हुआ था। हालांकि पहले प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। जानकारी मिलते ही लोग पंप पर पहुंचने लगे थे ताकि पुराने दाम के अनुसार ईंधन ले सकें। अब एक बार फिर ऐसी स्थिति बनी है। अफवाह फैलने के संग शहर के अलग-अलग फ्यूल पंप पर वाहनों की कतार लग गईं। टैंक फुल कराने के चक्कर में लोग काफी देर तक पंप पर लाइन में लगे रहे। ये सिलसिला रात तक जारी रहा। बता दें कि नॉर्मल पेट्रोल के दाम 95.46 और डीजल के दाम लगभग 88 रुपये प्रति लीटर है। उप्र पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव धर्मवीर चौधरी ने बताया कि टैंक फुल कराने के लिए भीड़ रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें