फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाणिज्यिक गैस सिलिंडर हुआ महंगा, कारोबारियों की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन




- पहले ही दाम बढ़ाकर औसत निकालने का कर रहे थे प्रयास, ग्राहक भी हुए थे कम







माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। वाणिज्यिक गैस सिलिंडर के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी ने कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। पहले से ही गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों से जूझ रहे व्यापारियों को अब कीमतों में लगभग एक हजार रुपये तक की बढ़ोतरी का झटका लगा है। इसके चलते वाणिज्यिक सिलिंडर की कीमत करीब तीन हजार रुपये तक पहुंच गई है।



गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर होटल, ढ़ाबा और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ा है। कई छोटे और मध्यम स्तर के कारोबारी लागत बढ़ने के कारण काम चलाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। शुरुआती समय में जब सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित हुई थी तो व्यापारियों ने कोयले का सहारा लेकर काम को बंद होने से बचा लिया। लेकिन अब दोबारा दाम बढ़ने से उनकी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सलारपुर में रेस्तरां संचालक नवीन ने बताया कि कोयले की भट्टी पर बीते डेढ़ महीने से व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। कब तक ऐसा करना पड़ेगा पता नहीं। ऐसे ही सेक्टर 104 स्थित ढ़ाबा संचालक सतवीर त्यागी ने बताया कि सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने पर भट्टी खरीदी थी। अब फिर दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे व्यवसाय पर पड़ रहा प्रभाव : वहीं उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि लागत बढ़ने के कारण छोटे व्यवसायों पर सबसे अधिक दबाव पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति रही तो काम बंद करना पड़ सकता है ऐसा कहना व्यापारियों का है। सिलिंडर महंगा होने के बाद से औसत निकाल पाना भी आसान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें