करनाल में नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में सुबह-शाम पूजा और दीप प्रज्वलित कर रहे हैं। वे दुर्गा चालीसा का पाठ तथा आरती में भाग ले रहे हैं। इससे धार्मिक आस्था और स्वास्थ्य लाभ की भावना प्रबल हुई है।
करनाल। नवरात्र पर श्रद्धालु मां मनसा देवी और मां दुर्गा भवानी मंदिर में सुबह और शाम को पूजा कर रहे हैं। घर से मां की जोत जलाने के लिए दीये और देसी घी लेकर मंदिर में जला रहे हैं। मंदिर में बैठकर श्रद्धालु दुर्गा चालीसा का पाठ और आरती कर रहे हैं। मंदिर में आने वाली काजल गुप्ता का कहना है उन्हें नवरात्र का बेसब्री से इंतजार रहता है, इससे धार्मिक आस्था तो है ही वहीं माता रानी के व्रत रखने से स्वास्थ्य ठीक रहता है।
सेक्टर सात के श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर छह के शिव मंदिर, सदर बाजार के शिव मंदिर, प्रेम नगर के मां वैष्णों देवी मंदिर, प्रेम नगर के हनुमान मंदिर, शिव काॅलोनी के शिव मंदिर, राम नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर, कुंजपुरा रोड के श्री सनातन धर्म मंदिर के साथ अन्य सभी मंदिरों में श्रद्धालु ने मां दुर्गा की पूजा की और सभी के लिए मनोकामना मांगी।