फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेक्सटाइल पार्क की भूमि में 15 मेगावाट का बिजलीघर बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के करनाल रोड पर रोटन गांव में 27 एकड़ बीघा भूमि में शामली टेक्सटाइल पार्क पर 15 मेगावाट की क्षमता का बिजलीघर बनेगा। इस बिजलीघर से पार्क में स्थित 19 इकाइयों को बिजली आपूर्ति दी जाएगी। कानपुर उद्योग निदेशालय से एक करोड़ 44 लाख रुपये का एस्टीमेट आने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

132 केवी सिकंदरपुर बिजलीघर से शामली टेक्सटाइल पार्क में 15 मेगावाट बिजलीघर की लाइन खींची जाएगी। बिजलीघर के निर्माण एस्टीमेट के मामले को लेकर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता और टेक्टाइल पार्क के डवलपरों के साथ सोमवार को बैठक होगी। जिले के करनाल रोड पर रोटन गांव में 27 एकड बीघा भूमि में शामली टेक्सटाइल पार्क पिछले एक साल से शासन से स्वीकृत है। डेवलपरों की ओर से पार्क को विकसित करने के लिए मेरठ और दिल्ली के उद्यमियों ने 450 करोड रुपये के निवेश के लिए 27 प्रतिशत भूमि में उत्पाद लगाने का अनुबंध किया गया है। पिछले 10 माह से पार्क की चहारदीवारी का कार्य पूरा चुका है। पार्क में 15 मेगावाट बिजलीघर स्थापित करने के लिए 132 केवी सिकंदरपुर बिजलीघर से एक करोड़ 44 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था लेकिन शासन ने हथकरघा विभाग मेरठ कानपुर निदेशालय के माध्यम सभी एस्टीमेट मांगे गए हैं।
शामली टेक्सटाइल पार्क के डेवलपर रवि भूषण अरोरा ने बताया कि शामली टेक्सटाइल पार्क पर 15 मेगावाट की क्षमता का बिजली घर बनेगा। 132 केवी सिकंदरपुर बिजलीघर से शामली टेक्सटाइल पार्क में बिजलीघर की लाइन खींची जाएगी।
विज्ञापन

बिजली घर के निर्माण एस्टीमेट के मामले को लेकर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता और टेक्टाइल पार्क के डेवलपरो के साथ सोमवार को बैठक होगी। शामली टेक्टाइल पार्क में पॉलिस्टर और नायलान की खेल की सामग्री तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें