फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोनों दिशा से विलंब से पहुंची त्योहार विशेष ट्रेन, यात्री हुए हलकान

Sun, 26 Oct 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन की जानकारी लेते यात्री। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने 27 दिसंबर तक कई स्पेशल ट्रेन संचालित की हैं। नजीबाबाद से गुजरने वाली ट्रेनों में राजगीर बिहार से हरिद्वार के बीच निश्चित तिथियों में ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 03223 अप ट्रेन राजगीर बिहार से चलकर नजीबाबाद स्टेशन पर शनिवार को करीब साढ़े तीन घंटा विलंब से सवेरे 6:50 बजे पहुंची। हरिद्वार पहुंचने के बाद 03224 डाउन ट्रेन को सवेरे 9:00 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचना था। यह ट्रेन करीब तीन घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। रेलवे ने नजीबाबाद से गुजरने वाली राजगीर बिहार-हरिद्वार ट्रेन को दिसंबर तक संचालित करने का चार्ट घोषित किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद आदित्य गुप्ता द्वारा राजगीर बिहार से हरिद्वार के बीच ट्रेन संचालित की तिथियां 10, 17, 24 और वापसी की तिथियां 11, 18, 25 घोषित की हैं। जब से ट्रेन संचालित हुई है लगातार विलंब से चल रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें