फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन वार्डों में 1.17 करोड़ से कराया जाएगा विकास

Sun, 02 Nov 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विकास कार्यों का शिलान्यास करतीं मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम शहर में विकास को लगातार गति दे रहा है। वहीं इसी कड़ी के तहत 1.17 करोड़ रुपये की लागत से छह विकास कार्यों होंगे। इस कार्यका शिलान्यास मेयर सुमन बहमनी ने किया। वार्ड नंबर 17 में 66.20 लाख रुपये की लागत से शिव नगर से आदर्श नगर अंडरपास तक नाले का निर्माण, लक्ष्मी नगर एक्सटेंशन में पांच गलियों और भूमिगत पाइप लाइन का निर्माण शामिल है।
वार्ड नंबर 13 में 33.87 लाख रुपये की लागत से जम्मू कॉलोनी में नैना देवी मंदिर से विजय के घर तक, डिंपी के घर से दीप के घर तक और सोनिया के घर तक की गलियों का निर्माण तथा साथ ही रेवेन्यू रास्ते पर रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 8 में 17 लाख रुपये की लागत से श्री गायत्री पार्क और मसीह अस्पताल के समीप स्थित ग्रीन पार्क का नवीनीकरण किया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों की कुल लागत लगभग एक करोड़ 17 लाख सात हजार रुपये है।
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास कार्य किसी एक क्षेत्र तक सीमित न रहें। हर वार्ड, हर गली और हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें