ग्रेटर नोएडा। सेक्टर थीटा दो के निवासी फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ओर दीपक भाटी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्यपालक अधिकारी से गिरीश झा से मिले। इस मौके पर सेक्टर में गंगाजल ओवर हेड टैंक होने के पश्चात भी पानी की सप्लाई नहीं होने पर विरोध जताया गया।
उन्होंने कहा कि सीवर बंद पड़े है। कई अन्य समस्याओं से निवासी परेशान हैं,लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है। विशेष कार्यपालक अधिकारी गिरीश झा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग के मैनेजर गौरव बघेल को सेक्टर के दौरे पर भेजा। उन्होंने सेक्टर का दौरा कर समस्याओं को जाना और जल्द से जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया। ज्ञापन में रीसर्फेसिंग की गुणवत्ता, शहर के सबसे बड़े पार्क का मेंटेनेंस सही से न होने, पार्क के लिए पार्किंग की व्यवस्था,पार्क में ओपन जिम ,हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था की मांग प्रमुख रही। इस मौके पर सरजीत रावल, तिलकराम भाटी,यशपाल सिंह , पवन शर्मा , मोहित भाटी, प्रकाश, सुनील शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो