ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में बिसरख से चार मूर्ति को जोड़ने वाली 60 मीटर रोड, सेक्टर-3 और नॉलेज पार्क-5 के बीच की मुख्य सड़क पर डिजाइनर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस संबंध में विद्युत एवं यांत्रिक विभाग को निर्देश दिए हैं।
इन स्ट्रीट लाइटों पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्राधिकरण ने एलईडी आधारित इन लाइटों के डिजाइन एजेंसियों से मांगे हैं। अगले महीने इन्हें लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे मुख्य सड़कों पर अंधेरों की समस्या दूर होगी। ब्यूरो