फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ने व्यापारियों से किया संवाद

Tue, 23 Sep 2025 02:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ने व्यापारियों से किया संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। जीएसटी सुधारों के समर्थन में मंत्रियों ने विभिन्न बाजारों में जाकर व्यापारियों से मुलाकात की और संवाद किया। भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से 29 सितंबर तक जीएसटी बचत महोत्सव मनाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी जनप्रतिनिधि बाजारों में निरंतर संपर्क करके जीएसटी रिफॉर्म के लाभ से उपभोक्ता को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ हजरतगंज जनपथ मार्केट में, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अमीनाबाद में, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास तो एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह और विधायक ओपी श्रीवास्तव ने भूतनाथ मार्केट में व्यापारियों और उपभोक्ताओं से मुलाकात की। जीएसटी में बदलाव से होने वाले लाभ पर चर्चा की और संबंधित पत्रक बांटे। इस दौरान गुलाब का फूल भेंट किया और दुकानों पर स्टीकर लगाए। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार व्यवसायियों को अपने सिस्टम को तुरंत अपडेट करने और नई दरों के आधार पर मूल्य निर्धारण करके उपभोक्ताओं को लाभ देनेेेेेेेे के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ने व्यापारियों से किया संवाद

डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ने व्यापारियों से किया संवाद

डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ने व्यापारियों से किया संवाद

डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ने व्यापारियों से किया संवाद

डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री ने व्यापारियों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें