फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच महीने में ही बदहाल हुई साढ़े सात करोड़ की बिल्डिंग

विज्ञापन
अलीगंज में नवनिर्मित नगरीय सेवा केंद्र भवन, अंदर टूटा दरवाजे का शीशा एवं कमरे में टपकता पानी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। पांच महीने पहले अधूरी तैयारी के साथ शुरू हुए नगर निगम के जोन तीन के नए ऑफिस में घटिया निर्माण के चलते कुर्सियां टूट गई हैं। फॉल सीलिंग भी टूट रही है। जो शीशे लगाए थे वह भी टूट रहे हैं। एसी की डक्ट से पानी टपक रहा है। मैनहोल के कवर भी टूट रहे हैं।
विज्ञापन


इस भवन के निर्माण पर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। निर्माण की खराब हालत पर नगर निगम ने कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट काॅर्पोरेशन को नोटिस जारी किया है।

स्मार्ट सिटी योजना में अलीगंज सेक्टर-बी में थाने के निकट जलकल ऑफिस के पास 2163 वर्ग मीटर जमीन पर नगरीय सेवा केंद्र का निर्माण किया गया है। भूतल सहित तीन मंजिला इस बिल्डिंग में बुजुर्गों के मनोरंजन व समय बिताने की सभी सुविधाएं भूतल पर ही उपलब्ध हैं। पहली व दूसरी मंजिल पर नगर निगम जोन तीन का कार्यालय है। यहां हाउस टैक्स, साफ-सफाई, मार्ग प्रकाश व उद्यान सहित सभी सुविधाओं से जुड़े काउंटर हैं, लेकिन घटिया निर्माण के कारण बिल्डिंग खस्ताहाल होने लगी है।
विज्ञापन


खामियां दूर करने में कार्यदायी एजेंसी कर रही लापरवाही

नगर निगम के जोनल अभियंता जोन तीन संजय पांडेय की ओर से प्रोजेक्ट काॅर्पोरेशन को जारी नोटिस में कहा गया है कि बीते एक सितंबर को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई थी जिसमें बिल्डिंग की कमियों के बारे में बताया गया था। इसके बाद भी उनको दूर करने में लापरवाही की जा रही है। यदि खामियां दूर नहीं की गईं तो हैंडओवर की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जाएगा।

यह खामियां आईं सामने

- तीनों तलों के शौचालय में पानी लीकेज व दीवारों में सीलन।
- प्रवेश द्वार की ढाल सही नहीं।
- पानी का मोटर कम क्षमता का जिससे पानी की टंकियों को भरने में चार से पांच घंटे का समय लगता है।
- कई जगह पर फॉल सीलिंग के पैनल निकल गए हैं।
- एसी डक्ट से पानी लीक होता है।
- प्रवेश द्वार से पोर्च व साइड तक बैक में सीसी रोड में कई जगह दरार आ गई है।
- परिसर में कई मैनहोल कवर टूट गए हैं।
- भवन के सामने की ओर से शीशा टूट गया है।
- कुर्सियों के हैंडल टूट गए हैं।
- अभियंत्रण खंड के शौचालय के बेसिन में पानी नहीं आता।

अलीगंज में नवनिर्मित नगरीय सेवा केंद्र भवन, अंदर टूटा दरवाजे का शीशा एवं कमरे में टपकता पानी। - फोटो : संवाद

अलीगंज में नवनिर्मित नगरीय सेवा केंद्र भवन, अंदर टूटा दरवाजे का शीशा एवं कमरे में टपकता पानी। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें