फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर डिपो होल्डर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। खंड के गांव भादस में मंगलवार को गरीबों के राशन को बांटने में गड़बड़ी करने के आरोप में डिपो होल्डर को नगीना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नूंह के जिला संयोजक अंशुल सैनी ने बताया कि डिपो होल्डर काफी लंबे समय से गरीबों के हक पर डाका मार रहा था। गरीबों को समय पर राशन नहीं देने के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तोल में गड़बड़ी की हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने मौके पर जाकर इसका निरीक्षण किया इसके लिए उन्होंने अपना स्वयं का वजन किया। जिसमें उनका वजन 65 किलोग्राम है जबकि कांटे 69 किलोग्राम से अधिक पाया गया। इसके बाद उन्होंने उपायुक्त शक्ति सिंह से जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अनिल कालरा को अवगत कराया। इसके बाद नगीना थाना प्रभारी जगबीर सिंह को भी मौके पर बुलाया। उनके सामने ही डिपो होल्डर गड़बड़ी किए हुए कांटे को बदलने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दोनों कांटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उन्होंने जिला मापतोल इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने दोनों कांटों की जांच की जिसमें उन्होंने तोल में गड़बड़ी की। इसके बाद उन्होंने भी अपनी रिपोर्ट नगीना थाना प्रभारी को सौंप दी। इस मौके पर जिला संयोजक अंशुल सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार में भ्रष्टाचार करने पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्दी ही मुख्यमंत्री एंव योजना के प्रदेश संयोजक सत्यप्रकाश जरावता विधायक से मिलकर ग्राउंड लेवल पर इस विभाग में होने वाले भ्रष्टाचार की विजिलेंस जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें