संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के विकास भवन स्थित पूछताछ केंद्र पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सोमवार को दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, जिन्होंने आगंतुकों को जरूरी जानकारियां दीं। अब तक कर्मचारियों की तैनाती न होने के कारण पूछताछ केंद्र खाली पड़ा रहता था।
गौतमबुद्धनगर के विकास भवन में करीब दो साल पहले पूछताछ केंद्र बनाया गया था, लेकिन यहां किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हुई थी। इस वजह से केंद्र का संचालन प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रहा था। तीन दिन पहले मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने विकास भवन के सभी विभागों को रोजाना दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी पूछताछ केंद्र पर लगाने के निर्देश दिए थे।