फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेंगू ने दी दस्तक, जिम्स में एक मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिम्स प्रशासन हुआ सतर्क, डेंगू से निपटने के अपने इंतजाम परखे
विज्ञापन


- वार्ड नंबर दस की ओपीडी में पहुंच रहे प्रतिदिन 200 से 250 मरीज


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। बारिश शुरू होते ही जिले में मच्छर जनित रोगों के मामले आने शुरू हो गए हैं। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में डेंगू के मरीज के भर्ती होने की पुष्टि हुई है। डेंगू की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने डेंगू से निपटने के अपने इंतजाम परखे और पिछले वर्ष के डेंगू मरीजों का डाटा निकलवाया है। साथ ही अस्पताल के ब्लड बैंक को प्लेटलेट आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अलर्ट कर दिया है।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक शुक्रवार को बुखार से पीड़ित मरीज भर्ती हुआ था। जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक शर्मा बताते है कि मरीज की हालात में सुधार है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रतिदिन बुखार, उल्टी, दस्त के करीब 200 से 250 मरीज वार्ड नंबर दस की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। बुखार के मरीजों की जांच के बाद इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण

- तेज बुखार के साथ पेट दर्द,
- कई बार उल्टी होने, खून वाली उल्टी या शौच से खून आने जैसी दिक्कत हो सकती है।
- ब्लड प्लेटलेट काउंट तेजी से कम होने लगता है इस कारण से रोग के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है।



ये है बचाव

- अपने आसपास कहीं भी पानी भरने न दें

- दिन में पूरी बांह के कपड़े पहनें, डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है

- घर में मच्छररोधी क्वायल, अगरबत्ती आदि का प्रयोग करें

- बुखार, सिर और बदन में होने वाले दर्द पर लापरवाही न बरतें

- कूलर की हर हफ्ते सफाई करें या फिर मच्छररोधी दवा डालें

- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें

डेंगू व मलेरिया जैसे रोगों से बचाव के लिए अस्पताल में प्रर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टॉक मौजूद है। मरीजों के लिए अलग से बेड सुरक्षित रखे गए हैं।- ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक, जिम्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें