फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 24 घंटे संचालित होगी डेंगू, मलेरिया की जांच करने वाली लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इस बार डेंगू मलेरिया की जांच पुराने महिला अस्पताल में संचालित लैब में 24 घंटे होगी। सभी जिला स्तरीय अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर भी मलेरिया और डेंगू की जांच की जाएगी। दूसरी ओर आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर हाई राइज सोसायटियों में स्वास्थ्य विभाग जागरूकता संगोष्ठी और कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। जुलाई का महीना जागरूक करने वाला रहेगा और जुलाई के बाद कहीं डेंगू लार्वा मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूकता रैली में दी।
विज्ञापन

सोमवार को संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल से छात्रों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने लोगों को जलजनित बीमारियों के बारे में बचाव का संदेश दिया। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान 13 विभाग मिलकर जिले में मच्छरों की पैदावार रोकने और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए काम करेंगे। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 31 जुलाई तक सर्वे, फॉगिंग, एंटी लार्वा स्प्रे करने के साथ लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम और उनसे बचाव के बारे में जागरूक किया जाएगा।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बारिश के साथ ही मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लापरवाही के कारण लोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के साथ ही स्क्रब टाइफस जैसे गंभीर रोग की चपेट में आ जाते हैं। इन रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता रखने के साथ जल जमाव को पूरी तरह से खत्म करना जरूरी है। बारिश शुरू हो चुकी है और लोगों को अपने घरों की छतों पर रखी ऐसी वस्तुओं को हटा देना चाहिए, जिनमें पानी जमा होने की जरा सी भी आशंका हो। इसके अलावा घर और आसपास सफाई रखें। मच्छरदानी और मच्छर भगाने के लिए कॉइल का प्रयोग करें। जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि एक महीने के अभियान के दौरान संवेदनशील इलाकों में सर्वे के साथ ही फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ अभिनव गोपाल, अपर जिला मलेरिया अधिकारी नरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें