फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर में घुस युवती ने दिनदहाड़े किया चाकू से हमला, गंभीर

विज्ञापन
हिसार। निजी अस्पताल में दा​खिल महिला। उर्मिला ठकराल।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। जवाहर नगर में रविवार दोपहर एक युवती ने घर में घुसकर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) से सेवानिवृत्त शिक्षिका पर चाकू से किया हमला कर दिया। वारदात के बाद वह भाग गई, लेकिन कुछ ही देर में फिर से वहां पहुंची। तब तक वहां जुटे लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बयान देने की हालत में न होने के कारण पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। पूछताछ में अब तक हमले की वजह सामने नहीं आई है। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर युवती भागते हुए दिखाई दे रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने के एसएचओ रिसाल सिंह ने बताया कि जवाहर नगर की गली नंबर 6 में एक महिला पर चाकू से हमला करने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा। वहां लोगों ने एक युवती को पकड़ रखा था, जिसे हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान पड़ोस में रहने वाली कांता ने बताया कि उर्मिला ठकराल (70) एचएयू से सेवानिवृत्त है। दोपहर में वे घर में अकेली थीं और सोई हुई थीं।
विज्ञापन

करीब ढाई बजे पास ही किराये पर रहने वाली युवती डाटा निवासी तमन्ना मुंह पर कपड़ा बांधकर व बैग लेकर उनके घर में घुसी। उसने रसोई से चाकू उठाकर सो रही उर्मिला ठकराल हमला कर दिया। वे चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी। इसी बीच युवती भी भाग निकली। लहूलुहान उर्मिला ठकराल को अस्पताल ले जाया गया। कुछ ही देर बाग युवती कपड़े बदलकर फिर वहीं पहुंची। तब तक वहां भीड़ जुट गई थी और पुलिस को भी सूचना दे दी थी।
महिला के कान व पैर पर खून लगा देख लोगों को शक हुआ कि इसी ने हमला किया है। इस पर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें