फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल ब्राउजर से डीजल बिक्री पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महासचिव धर्मवीर चौधरी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को पत्र भेजकर मोबाइल ब्राउजर से की जा रही डीजल बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ स्टार्टअप और मोबाइल ब्राउजर संचालक नियमों के विपरीत जाकर औद्योगिक इकाइयों को बड़े पैमाने पर डीजल की आपूर्ति कर रहे हैं।



पत्र में कहा गया है कि तेल कंपनियों की ओर से औद्योगिक उपयोग के लिए निर्धारित डीजल की कीमत सामान्य डीजल की तुलना में लगभग 30 रुपये प्रतिलीटर अधिक है। इसके बावजूद दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर की औद्योगिक इकाइयों तक डीजल की होम डिलीवरी की जा रही है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कुछ अवैध मोबाइल ब्राउजर मिलावटी डीजल की बिक्री भी कर रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं और वाहन मालिकों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। महासचिव ने मंत्रालय से मामले की जांच कर औद्योगिक इकाइयों को मोबाइल ब्राउजर के माध्यम से की जा रही डीजल बिक्री को तत्काल बंद कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें