फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अग्निशमन विभाग को मिले 77 करोड़, 100 मीटर ऊंचे हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म की होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी 42 मीटर तक आग बुझाने के लिए ही उपलब्ध है हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म
विज्ञापन




नोएडा। शहर में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद नोएडा प्राधिकरण ने अग्निशमन विभाग को करीब 77 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। इससे अग्निशमन विभाग 100 मीटर ऊंचा हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म खरीदेगा। इससे पहले विभाग को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी रकम दी थी। दोनों प्राधिकरणों से मिली रकम से हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म समेत अन्य अग्निशमन संसाधन खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन


बहुमंजिला इमारतों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा की आधी से अधिक आबादी रहती है, लेकिन यहां अग्निशमन के बेहतर उपाय नहीं हैं। 14 मंजिल से ऊपर के फ्लैट में आग बुझाने का संसाधन अग्निशमन विभाग के पास नहीं है। नोएडा अग्निशमन विभाग के पास 42 मीटर ऊंचा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म है, जबकि शहर में 80 मंजिल तक की बिल्डिंग हैं, जो करीब 300 मीटर ऊंची हैं। 72 व 104 मीटर के हाइड्रोलिक प्लेटफाॅर्म खरीदने की तैयारी करीब छह वर्षों से चल रही है, लेकिन अब तक नहीं खरीदा गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दिए गए रुपये से जल्द ही हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की खरीद की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें