फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहीद स्मारक पार्क के रख रखाव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी विकास खंड परिसर में शहीद स्मारक पार्क का रख रखाव करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एडीओ से मिला।
विज्ञापन

अमरीश चौहान ने शहीद स्मारक पार्क के उचित रखरखाव, पर्याप्त लाइट व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था तथा आम जनमानस के उपयोग के लिए पार्क को सुव्यवस्थित बनाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग से जुड़ी समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा गया। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष पुलकित सिंगल, अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष लटूर नागर, शिव पंडित, राहुल सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें