नूंह। गांव खेड़ला के दर्जनों लोगों ने सोमवार को शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड उतर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कार्रवाई और न्यायालय से उनके द्वारा कुरान की आयतों को हटवाने की दायर की गई याचिका को हटाने की मांग की गई।
चौधरी सुलेमान खान, हामिद, मोहम्मद आरिफ, लियाकत अली आदि ने बताया कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड उतर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कुरान से 26 आयतें हटाने की बात कहकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। रिजवी ने कुरान की आयतों को हटवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की है। इस बारे में कई दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से खबर भी वायरल हो रही है। जिसकी वजह से देश में अमन-चैन को काफी आघात पहुंचा है। कुरान पाक एक सच्ची किताब है। जिसमें लिखी तमाम आयतें हक हैं। रिजवी को कुरान में लिखी आयतों को हटवाने का कोई हक नहीं है।