फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीडीएस छात्रा की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने सीबीआई जांच की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

- शारदा विश्वविद्यालय प्रकरण में परिजनों का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय की बीडीएस छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या प्रकरण में परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीबीआई जांच की मांग की है। मृतका के पिता रमेश जांगड़ा ने सीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि पुलिस अब तक मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन प्रोफेसरों पर गंभीर आरोप हैं। उन्हें अभी तक जेल नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि 18 जुलाई की रात ज्योति शर्मा ने छात्रावास के अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि प्रोफेसरों की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, डीन समेत छह नामजद और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शुरुआती जांच में दो प्रोफेसरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें