यमुना सिटी। एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा करने आए सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पूर्व 60 मीटर रोड पर पैच वर्क को दुरुस्त किया गया। यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट बनी यह रोड जीरो प्वाइंट से दनकौर और रबूपुरा तक जाती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा आने के दौरान वह गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में रात्रि प्रवास के लिए भी रुकते हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट ही 60 मीटर रोड पर ही विश्वविद्यालय स्थित है। सीएम योगी गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। प्रदेश का इकलौता विश्वविद्यालय है, जहां के कुलाधिपति मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में अक्सर गौतमबुद्ध नगर आने पर सीएम जीबीयू में कुलाधिपति आवास पर ही ठहरते हैं। जिला प्रशासन और यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली इस रोड को योगी के आने से पहले दुरुस्त कर दिया गया है। इस दौरान जीबीयू के निकट चूहड़पुर अंडरपास और दनकौर के निकट रोड पर पैच वर्क कर सड़क को दुरुस्त किया गया। ब्यूरो