फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दशहरे पर आतिशबाजी से खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य से एक डिग्री नीचे लुढ़का न्यूनतम तापमान, सुबह व शाम को हल्की ठंड का अहसास होने लगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दशहरे पर जमकर आतिशबाजी होने से रविवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 224 दर्ज किया गया। यह इस माह का सबसे अधिक एक्यूआई है। हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। इससे भी प्रदूषण पर असर पड़ा। सीपीसीबी के मुताबिक सोमवार से हवा की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है।
रविवार को भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.442 फीसदी दर्ज की गई। सोमवार को हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.458 फीसदी और मंगलवार को 0.778 फीसदी हो सकती है। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के आंकड़ों के अनुसार खुले में कूड़ा जलने से होने वाले धुआं 1.896 फीसदी रहा। एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 177 रहा, जो मध्यम श्रेणी है। साथ ही, गाजियाबाद में 265, ग्रेटर नोएडा में 228, नोएडा में 243 और गुरुग्राम में 169 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रविवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। समग्र रूप से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, दोपहर में धूप परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही दिन के तापमान में भी कमी आएगी। सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दशहरे पर कब कितना रहा एक्यूआई


2023-243 (25 अक्तूबर)

2022-79 (06 अक्तूबर)

2021-284 (16 अक्तूबर)

2020-353 (26 अक्तूबर)

2019-112 (09 अक्तूबर)

2018-326 (20 अक्तूबर)

2017-196 (01 अक्तूबर)

2016-223 (12 अक्तूबर)
2015-292 (23 अक्तूबर)
(नोट: यह आंकड़े सीपीसीबी के अनुसार हैं)

विभिन्न इलाकों में एक्यूआई


-आनंद विहार456
-रोहिणी443
-अलीपुर-420
-विवेक विहार397
-वजीरपुर-373
-पंजाबी बाग-372
-मंदिर मार्ग372
-बवाना369
-जहांगीरपुरी-365
-द्वारका358
-मुंडका350
-ओखला फेज-2-333
-लोधी रोड305

(नोट : सभी आंकड़ें सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें