फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदूषण बढ़ने पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा उपाय किए पुख्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-यातायातकर्मियों को प्रदूषण व सर्दी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए व्यापक योजना तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में वायु गुणवत्ता के बहुत खराब श्रेणी में बने रहने और तापमान में गिरावट के बीच दिल्ली पुलिस ने अपने यातायात कर्मियों को प्रदूषण और सर्दी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है।
दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत कर्मियों को उच्च गुणवत्ता वाले एयर-फिल्टर मास्क, सर्दियों के कपड़े और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह जब दिल्ली में धुंध छाने लगती है और वायु गुणवत्ता गिरती है तो यातायात पुलिसकर्मी सबसे अधिक प्रभावित समूहों में शामिल होते हैं क्योंकि उन्हें लंबे समय तक खुले में ड्यूटी करनी पड़ती है। इस बार हमने उनके लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस में करीब 6,000 कर्मी हैं और प्रत्येक को मास्क, सर्दियों के कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री दी जा रही है, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा सकें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम अपने कर्मियों को उच्च गुणवत्ता वाले लगभग 50,000 मास्क वितरित कर रहे हैं। पिछले साल हमने एन-95 मास्क दिए थे, लेकिन इस बार हमने और प्रभावी तथा टिकाऊ मास्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, जो प्रदूषण और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह पहल दिल्ली पुलिस की एक व्यापक सुरक्षा योजना का हिस्सा है, जिसे सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण और गिरते तापमान से निपटने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन

यातायात कर्मी रोजाना आठ से दस घंटे तक प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर ड्यूटी करते हैं, अक्सर बिना किसी आश्रय के। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा और उन्हें पर्याप्त संसाधन मुहैया कराना बेहद जरूरी है। बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस अपने टोडापुर मुख्यालय में नियमित स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित कर रही है। ताकि कर्मियों की शारीरिक और मानसिक सेहत की निगरानी की जा सके और जरूरत पडऩे पर समय रहते इलाज सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें