फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने शरजील पर लगाया यूएपीए, अभी न्यायिक हिरासत में है आरोपी

Thu, 30 Apr 2020 06:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sharjeel Imam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शाहीन बाग प्रदर्शन में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम पर दिल्ली पुलिस ने अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) भी लगा दिया। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शरजील इमाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पुलिस का आरोप है कि उसने सीएए के खिलाफ धरना प्रदर्शन के दौरान शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान देश को तोड़ने और असम को बाकी देश से अलग करने का भड़काऊ बयान दिया था। उसके बयान के बाद जामिया इलाके में हिंसा हुई थी। इसके बाद काफी हंगामा मचा था। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई थी। अपराध शाखा ने शरजील को बिहार से गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर में अब यूएपीए की धारा भी लगा दी है। असम पुलिस ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया था और वह फिलहाल वहीं पर न्यायिक हिरासत में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें