फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली के मच्छर कहीं नोएडा वासियों को न मार दें डंक, पोटली बम से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ या बारिश के ठहरे पानी में पोटली फेंकवा रहा नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन

नोएडा। दिल्ली में बाढ़ के बाद ठहरे पानी में डेंगू का लार्वा पनपने का डर है। इससे नोएडा वासियों को दिक्कत न हो, इसके लिए प्राधिकरण ने बुधवार को दिल्ली से सटे इलाकों में विशेष अभियान शुरू किया। इसके तहत वह पोटली बम फेंकवा रहा है।
नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य विभाग ने आशंका जताई है कि दिल्ली के अक्षरधाम, मयूर विहार की तरफ बाढ़ का जो साफ पानी भरा है उसमें डेंगू का लार्वा पनप सकता है। शहर में भी जगह-जगह बारिश का पानी भरा है। इस पानी में मच्छर का लार्वा पनपने से रोकने के लिए प्राधिकरण पोटली बनवाकर फेंकवा रहा है। इन पोटली को प्राधिकरण के कर्मचारी पोटली बम कह रहे हैं। इसके साथ ही न्यू अशोक नगर से मयूर विहार तक में प्राधिकरण एंटी लार्वा का छिड़काव भी करवा रहा है।
विज्ञापन

क्या है पोटली में
पोटलियों में बालू व मिट्टी में पाइरिप्रोक्सीफेन 0.50 कीटनाशक पाउडर मिलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस पोटली भरे पानी की सतह पर किसी भी कीट का लार्वा नहीं पनपता है। इसलिए पोटलियां तैयार कर जगह-जगह पानी में डलवाई जा रही हैं। बुधवार को टीम दिल्ली के लिए अलग से लगाई गई। तीन टीमों ने नोएडा में अलग-अलग जगहों पर भरे पानी में पोटली फेंकी।
विज्ञापन

12 टीमें कर रहीं एंटी लार्वा का छिड़काव
12 टीमें पूरे शहर में एंटी लार्वा छिड़काव के लिए लगाई गई हैं। अब तक शहर में डेंगू के मरीज 271 से ज्यादा सामने आ चुके हैं। 2024 में 500 मरीज मिले थे। 2023 में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 950 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें