फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ने दिखाया कि हम किसी से कम नहीं: केजरीवाल

Fri, 01 Jan 2021 07:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

-कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली ने बहुत से ऐसे काम किए, जिनका बाद में दूसरे कई देशों और कई सरकारों ने अनुसरण किया
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केजरीवाल का मानना है कि दिल्ली दुनिया के विकसित देशों से कम नहीं है। नए साल की शुभकामना देते हुए केजरीवाल ने दोहराया है कि कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली ने बहुत से ऐसे काम किए, जिनका बाद में दूसरे कई देशों और कई सरकारों ने अनुसरण किया। साथ ही केजरीवाल ने अपील की है कि वैक्सीन आने तक सावधानी बरतनी है। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि गुजरा साल न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा। दिल्ली के कोरोना वारियर्स, डॉक्टर्स, नर्सेज, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी समेत सभी सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं को सलाम है, जिन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में जनता की सेवा की।

महामारी के इस मुश्किल दौर में दिल्ली के मजबूत मेडिकल सिस्टम ने पूरी दुनिया के सामने कई उदाहरण पेश किए। दिल्ली ने दिखा दिया कि हम दुनिया के विकसित देशों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली ने बहुत से ऐसे काम किए, जिनको बाद में दूसरे कई देशों और कई सरकारों ने अनुसरण किया। लेकिन अभी सिर्फ यह साल गया है, कोरोना नहीं गया। अभी सावधानी बरतनी है। कोरोना से बचने के नियमों का पालन करना है। उम्मीदन जल्द ही भारत में भी वैक्सीन आएगी। इसके बाद सब कुछ फिर से सामान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें