आयुषि और तारा के दम पर दिल्ली चैलेंजर्स व जेपी अकादमी जीती
- दोनों टीमें पहुंची सेमीफाइनल में, बीबीसी व रावल अस्पताल से होगा मुकाबला
- करिश्मा, साक्षी ओर अर्शी चौधरी ने भी अपनी टीमों के लिए किया दमदार प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को राइजिंग स्टार गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दो लीग मैच खेले गए। एक मैच में दिल्ली चैलेंजर्स और दूसरे मैच में जेपी गर्ल्स अकादमी ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बुधवार को बीबीसी और जेपी गर्ल्स अकादमी व रावल अस्पताल व दिल्ली चैलेंजर्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
कोच जेपी नौटियाल ने बताया कि पहले मैच में दिल्ली चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। करिश्मा राणा (41), तारा बिष्ट (33) और दीपिका चांद ने (22) रन का योगदान दिया। जेपी गर्ल्स के लिए तमन्ना सिंह, साक्षी नागर और कप्तान आयुषि सोनी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जेपी गर्ल्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। कुसुम (37) और प्रीति शर्मा ने (29) रन का योगदान दिया। दिल्ली चैलेंजर्स के लिए अमीषा बहुखंडी ने दो विकेट लिए। दिल्ली चैंलेंजर्स की तारा बिष्ट को प्लेयर ऑफ द मैच, करिश्मा राणा को बेस्ट बैटर और जेपी गर्ल्स अकादमी की साक्षी नागर को बेस्ट बॉलर चुना गया।
दूसरे मैच में जेपी गर्ल्स अकादमी ने आयुषि सोनी के 93 रनों की मदद से 20 ओवर में दो विकेट खोकर 188 रन बनाए। वंडर्स क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 71 रन बना पाई। प्रगति बिष्ट (20), एकता भडाना (17) और प्रीति जादौन (12) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाईं। आयुषि सोनी को प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर और दो विकेट लेने वाली अर्शी चौधरी को बेस्ट बॉलर चुना गया।
-
अंक तालिका
ग्रप ए
टीम मैच जीते हारे अंक
बीबीसी 4 4 0 8
रावल 4 3 1 6
आईपीडब्ल्यू 4 2 2 4
राइजिंग स्टार 4 1 3 2
केकेसीए 4 0 4 0
ग्रुप बी
दिल्ली चैलेंजर्स 4 3 1 6
जेपी अकादमी 4 3 1 6
इमाश अकादमी 4 3 1 6
डब्ल्यूसीसी 4 1 3 2
एफसीएए 4 0 4 0
नोट - तीन-तीन मैच जीतने वाली दिल्ली चैलेंजर्स व जेपी अकादमी का नेट रन रेट इमाश अकादमी से बेहतर रहा।