ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गुरुग्राम से चोरी की गई बाइक बरामद की है।
वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार रात को रुटीन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि उसके पास मौजूद बाइक चोरी की गई थी। मामले में गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजू रावत (21) निवासी गांव नगली सेक्टर-134 नोएडा के रूप में हुई है। ब्यूरो