फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पोस्टमार्टम हाउस पर शव रखने के लिए डीप फ्रीजर चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर शव रखने के लिए डीप फ्रीजर चालू
विज्ञापन

- चार शवों को रखने के लिए पुराने डीप फ्रीजर को ही कराया गया ठीक

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में शवों को रखने के लिए इंतजाम तक स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पा रहा है। अब सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पुराने डीप फ्रीजर को ही ठीक कर यहां चार शवों के रखने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, यहां 20 शवों को रखने की क्षमता विकसित किए जाने की जरूरत है।
पिछले दिनों शवों की बदहाली और खुले में फर्श पर पड़े होने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद यहां डीप फ्रीजर लगाए जाने की कवायद शुरू हुई। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि एक डीप फ्रीजर को ठीक करा दिया गया है। इससे चार शव रखे जाने की जरूरत पूरी हो जाएगी। इससे पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों को जरूरत होने पर कुछ समय के लिए रखा जा सकेगा। इसके अलावा जिला अस्पताल में भी छह शवों को रखने की व्यवस्था बेसमेंट में पहले से बनी हुई है। यह सुविधा आकस्मिक जरूरत और जिला अस्पताल में मृत हुए मरीजों के शव रखने के लिए तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी अधिकारी डॉ. जैस लाल का कहना है कि सीएसआर में नए डीप फ्रीजर खरीदने का प्रयास चल रहा है। इसके अलावा शासन से भी बजट इस काम के लिए मांगा गया है।उम्मीद है कि जल्दी ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें