फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल परिसर में संक्रमित मरीज की एंबुलेंस में ही मौत, डॉक्टर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। टीचर कॉलोनी में एक व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल कम होने पर दादरी के सरकारी अस्पताल परिसर में एंबुलेंस में ही मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया और एक डॉक्टर से मारपीट कर दी। इसके बाद शव लेकर चले गए। वहीं, चिकित्सक से मारपीट करने से अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में बेहद नाराजगी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोतवाली दादरी स्थित टीचर कालोनी निवासी शिवकुमार (38) की हालत गंभीर होने पर मंगलवार सुबह एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में लाया गया। सरकारी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में डॉ. अमित कुमार तैनात थे। जांच करने पर ऑक्सीजन लेवल बहुत कम होने पर अमित उन्हेें रेफर करने लगे। इसी दौरान शिवकुमार की एंबुलेंस में ही मौत हो गई । डॉक्टर ने परिजन को मौत की जानकारी दी। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। डॉक्टर ने शांत रहने के लिए कहने पर परिजनों ने डॉक्टर को पीट दिया। अस्पताल में तैनात अन्य कर्मचारियों ने बमुश्किल डाक्टर को बचाया। परिजन गालियां देते हुए एंबुलेंस में शव ले गए। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संजीव सारस्वत का कहना है कि मरीज का ऑक्सीजन लेवल 45 था, जिससे मौत हुई है। परिजन मरीज को निजी एंबुलेस में लेकर आये थे। डॉ. अमित ने मरीज को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मारपीट करने से डॉक्टर और कर्मचारियों में बेहद नाराजगी है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें