नूंह। जिले में कोरोना संक्रमण के कारण एक की मौत हो गई। वहीं तीन संक्रमित आए व 3 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर भी लौटे। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना दो संक्रमित आए।
जानकारी के अनुसार पुन्हाना के नहेदा निवासी संक्रमित कई दिनों से नलहड़ मेडिकल कॉलेज में एडमिट था। इलाज के दौरान उन्होंने यहां पर दम तोड़ दिया। कॉलेज प्रशासन द्वारा मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। जिले में अभी तक तीसरी लहर में 1037 संक्रमित आए है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97-97 जोन बनाए गए है। अब मेडिकल कॉलेज में आठ व अन्य अस्पतालों में भी एक मरीज उपचाराधीन है। दो मरीजों को होम आइसोलेशन किया गया है। तीन नए संक्रमितों में नहेदा, झारोकड़ी व मोहम्मदपुर अहीर से एक-एक संक्रमित आए। अब जिले में कुल 11 सक्रिय कोरोना मरीज है। अभी तक कोरोना के जिले में 6112 संक्रमित आए है इनमें से 5962 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 139 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अब भी 5270 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 0.02 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 97.54 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे।