फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत, प्रसव के बाद अस्पताल कर्मी के हाथ से गिरने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित एएमसी अस्पताल में रविवार सुबह नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मी के हाथ से फिसलने पर उसकी मौत हुई है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी कि नवजात के अस्पताल कर्मी के हाथ से फिसलने का आरोप निराधार है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ग्रेनो वेस्ट के बहरामपुर निवासी अनुज चौहान की पत्नी लता को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार शाम चार बजे हल्दौनी मोड़ स्थित एएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह करीब चार बजे लता ने बेटे को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मी के हाथ से फिसलकर नवजात जमीन पर गिरा था जिससे उसकी मौत हो गई। नाक से खून निकल रहा था और सांस भी बंद हो गई थी। अस्पताल कर्मियों ने परिजनों से कहा कि उसे वेंटिलेटर की जरूरत है। इसके बाद परिजन निम्स अस्पताल में बच्चे को ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अस्पताल में प्रबंधन व कर्मियों से पूछताछ कर पड़ताल की।
विज्ञापन

नवजात की गिरने से मौत का आरोप है, लेकिन प्रबंधन इससे इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- भुवनेश कुमार गौतम, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें