फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में नदी के किनारे मिला शव: दो अगस्त से लापता थे मृतक, हत्या की आंशका, परिजनों ने कोतवाली घेरी

Mon, 04 Aug 2025 10:08 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

परिजनों का आरोप है कि रात में परिजन बिसरख कोतवाली पहुंचे तो वहां मामला बुलंदशहर का बताकर केस दर्ज नहीं किया। इससे गुस्साएं परिजन सोमवार सुबह ग्रामीणों के संग शव के साथ बिसरख कोतवाली पहुंचकर घेराव किया।
विज्ञापन
जलभराव के बीच से मृतक की अंतिम यात्रा लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के समाजसेवी का शव बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में नहर के पास पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। नरसेना थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने और शिनाख्त होने के बाद रविवार रात शव परिजनों को सौंप दिया, लेकिन सोमवार सुबह परिजनों ने शव के साथ बिसरख कोतवाली का घेराव किया। हालांकि परिजन शव को कोतवाली के अंदर लेकर नहीं पहुंचे। उनका आरोप है कि पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही थी। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों ने शिकायत नहीं दी थी। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मृतक नरेश प्रजापति अपने परिवार के साथ रोजा जलालपुर गांव में रहते थे। वो प्रजापति एकता सभा के मीडिया प्रभारी भी थे और गांव में ही पूजा सामग्री बेचने की दुकान भी थी। परिजनों ने बताया कि दो अगस्त को वो अपनी बहन के घर गए थे। वहां से आने के बाद उन्होंने अपनी पति को बताया कि वो किसी जरूरी काम से बुलंदशहर के शिवाली गांव जा रहे हैं। उन्होंने अपनी बाइक छपरौला में खड़ी कर दी और कैब से जाने की बात कही थी। 

परिजनों ने बताया कि दोपहर बाद उनका फोन बंद हो गया। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। रविवार सुबह उनको बुलंदशहर में शव मिलने की सूचना मिली और पुलिस ने उनको शिनाख्त करने के लिए बुलाया। शिनाख्त होने के बाद बुलंदशहर के नरसेना थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि रात में परिजन बिसरख कोतवाली पहुंचे तो वहां मामला बुलंदशहर का बताकर केस दर्ज नहीं किया। इससे गुस्साएं परिजन सोमवार सुबह ग्रामीणों के संग शव के साथ बिसरख कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। हालांकि ग्रामीण शव को कोतवाली के अंदर नहीं ले गए, बाहर ही ट्रॉली में रखा। सूचना मिलने पर तत्काल उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

फिर बरसात के पानी से निकली शव यात्रा
जलालपुर गांव के श्मशाम घाट में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। सोमवार को जब ग्रामीण समाजसेवी नरेश प्रजापति के शव को लेकर श्मशाम घाट पहुंचे तो वहां पर एक-एक फीट तक पानी जमा था। ग्रामीण मजबूरी में शव को लेकर गंदे पानी से निकलकर दाह संस्कार स्थल तक पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन साल से लगातार प्राधिकरण से शिकायत कर रहे है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। अंतिम संस्कार करने को भी परेशान हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें