ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के धूम-मानिकपुर गांव स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एनसीपीई) में महिला व पुरुष वर्ग में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला व पुरुष वर्ग में डीएवी बुलंदशहर की टीमों ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता का आयोजन चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से किया गया। इसमें विवि की ओर से संचालित विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया।
एनपीसीई के प्राचार्य डॉ. आशुतोष राय ने बताया कि प्रतियोगिता की महिला वर्ग में श्रीगोपीचंद कॉलेज बागपत ने दूसरा और एनपीसीई ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में एनपीसीई और श्रीगोपीचंद कॉलेज बागपत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय विवि हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। ऑब्जर्वर की भूमिका डॉ प्रियंका यादव व डॉ. जितेंद्र पाल रहे। मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुशील कुमार राजपूत, डॉ. यशोदा रानी, डॉ. राकेश कुमार यादव, दाताराम, सपना रानी, रेखा रानी ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।