संवाद न्यूज एजेंसी
-मेरठ मंडल टीम में चयनित खिलाड़ियों ने पूरी की तैयारी
नोएडा। जिले की पांच बेटियां रविवार को बलिया में प्रदेश स्तर पर अपने खेल का दम दिखाएंगी। मेरठ मंडल की टीम में चयनित दिशु तोमर, शैली, वंशिका, हेमलता और वर्तिका उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में मैदान पर उतरेंगी। प्रतियोगिता का आगाज 30 अगस्त से बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। खिलाड़ी एक दिन पहले ही बलिया पहुंच चुकी हैं और मुकाबलों को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर चुकी हैं।
गाजियाबाद में 22 अगस्त को हुए ट्रायल में करीब 70 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। नोएडा स्टेडियम से 10 खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंची थीं। इनमें से पांच खिलाड़ियों का चयन मेरठ मंडल की टीम के लिए हुआ। चयन के बाद खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास के साथ फिटनेस, पासिंग, बॉल कंट्रोल और टीम गेम पर विशेष मेहनत की। अब प्रदेश के अलग-अलग मंडलों की टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों में नोएडा की ये बेटियां अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
कोच अनादि बरुआ ने कहा कि पांचों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है और अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अब उन्हें मैदान पर आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। उम्मीद है कि खिलाड़ी मेरठ मंडल की टीम को सफलता दिलाने के लिए पूरा पुरजोर कोशिश करेंगे।
कोट-फोटो
हमने इसके लिए लगातार अभ्यास किया है। अब मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश रहेगी।
-दिशु तोमर फुटबॉल खिलाड़ी
-
कोट फोटो
मेरठ मंडल की टीम में चयन होना मेरे लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता के लिए हमारी तैयारी पूरी है। आज मैदान में अपना दम दिखाऊंगी।
-शैली -फुटबॉल खिलाड़ी
-
कोट- फोटो
ट्रायल के बाद से ही हमने प्रतियोगिता को लेकर खूब अभ्यास किया है। अब राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला है, इसलिए पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन करने का लक्ष्य है।
- वंशिका- फुटबॉल खिलाड़ी
कोट- फोटो
प्रदेश स्तर पर खेलना गर्व की बात है । हमने अपनी फिटनेस और खेल पर काफी मेहनत की है। उम्मीद है कि टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
हेमलता- फुटबॉल खिलाड़ी
-
कोट फोटो
मेरठ मंडल की टीम में चयन से बहुत खुशी हुई है। बलिया में होने वाले मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हूं।
वर्तिका- फुटबॉल खिलाड़ी
दिशु तोमर
दिशु तोमर
दिशु तोमर
दिशु तोमर